गर्मियों में आमतौर पर ठंडी चीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। पुदीना इन्हीं ठंडी चीजों में शामिल है। यह सेहत के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप गर्मियों में पुदीना खाते हैं, तो इससे शरीर को कौन-से फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
पुदीने की पत्तियों में विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स, विटामिन, आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व होते हैं।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जिन लोगों को मोटापे की समस्या है। ऐसे लोगों को पुदीने की पत्तियां खानी चाहिए। इसमें कैलोरी काफी कम होती है, जो वजन को कंट्रोल में रखती है।
गर्मियों में अक्सर पेट से जुड़ी परेशानियां देखने को मिलती है। अगर आप अपना पेट अच्छा रखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको एंटी-बैक्टीरियल गुण से भरपूर पुदीने की पत्तियां खानी चाहिए।
इम्यूनिटी एक ऐसी चीज है, जो सेहत के लिए बेहद अहम होती है। अगर इम्यूनिटी वीक है, तो व्यक्ति बीमार रहने लगता है। इम्यूनिटी वीक न हो, इसके लिए पुदीना जरूर खाएं।
कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि जो लोग गर्मियों में पुदीने की पत्तियां खाते हैं, उनका दिल हेल्दी रहता है। इन पत्तियों में पोटेशियम होता है।
जो लोग अपनी हड्डियों को लंबे समय तक लोहे जैसा मजबूत रखना चाहते हैं, तो इसके लिए उन्हें पुदीने की पत्तियां खानी चाहिए। इसमें कैल्शियम होता है।
गर्मियों में पुदीना खाने से आपको ये फायदे मिल सकते हैं। लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com