अक्सर लोग गर्मियों से राहत के लिए आइसक्रीम का सेवन बड़े चाव से करते हैं। खाने के बाद डेजर्ट के रूप में भी आइसक्रीम बहुत पसंद की जाती है।
बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी आइसक्रीम खाना पसंद करते हैं। किसी पार्टी या स्पेशल ओकेजन पर आइसक्रीम तो खाई ही जाती है। वहीं, कुछ लोग रोज आइसक्रीम का सेवन करते हैं।
आइसक्रीम खाने में भले ही टेस्टी लगती हो और गर्मी से राहत देती हो लेकिन रोजाना आइसक्रीम खाने से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
आइसक्रीम में कार्ब्स की अधिक मात्रा पाई जाती है, जो सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। कार्ब्स का अधिक सेवन करने से पेट पर चर्बी जमा होने लगती है।
आइसक्रीम में हाई शुगर और हाई कैलोरी पाई जाती है, जो फैट को बढ़ावा देते हैं। ऐसे में आइसक्रीम का रोजाना सेवन करने से मोटापा बढ़ने लगता है और इस वजह से और समस्याएं होती हैं।
हाई शुगर की वजह से शरीर का ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। ऐसे में डायबिटीज की समस्या में आइसक्रीम का सेवन निश्चित मात्रा में करना चाहिए।
आइसक्रीम का सेवन अधिक मात्रा में करने पर पाचन संबंधी समस्याएं जैसे-गैस, अपच की समस्या हो सकती है।
इसमें फैट की भी अधिक मात्रा होती है, जिसे पचाने में अधिक मशक्कत करनी पड़ती है। इस वजह से इसे खाने के बाद आलस महसूस होता है, जिससे वर्क प्रोडक्टिविटी बाधित होती है।
आइसक्रीम का सेवन रोज करने पर ये समस्याएं हो सकती हैं। लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM