शरीर को निरोग रखने के लिए फल खाना ही जरूरी नहीं होता। बल्कि आप इसे कैसे खा रहे हैं, यह भी काफी मायने रखता है। गलत तरीके से फल खाना अक्सर शरीर को बीमारियों की तरफ धकेल देता है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप खाली पेट फल खाते हैं, तो इससे आपके शरीर को क्या नुकसान हो सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
फलों में विटामिन-सी, विटामिन-ए, विटामिन-बी, विटामिन-ई, पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम, आयरन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट और एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
अगर आप सुबह खाली पेट संतरा, अंगूर, और अनानास जैसे फल खाते हैं, तो इससे आपको एसिडिटी हो सकती है क्योंकि इन खट्टे फलों में सिट्रिक एसिड होता है। आप इन्हें कुछ खाने के 1 या 2 घंटे बाद ही खाएं।
डायबिटीज के मरीजों को केला और चीकू जैसे फलों को खाली पेट खाने से बचना चाहिए। इसमें नेचुरल शुगर की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इसके चलते शुगर लेवल बढ़ सकता है।
जिन लोगों को फाइबर से एलर्जी है। उन लोगों को खाली पेट फल खाने से बचना चाहिए। इससे उन लोगों के साथ पेट फूलना, गैस या ऐंठन जैसी परेशानियां हो सकती हैं।
अगर आप इन सभी परेशानियों से बचना चाहते हैं, तो ऐसे में आपको सुबह खाली पेट फल खाने से बचना चाहिए। आपको कुछ खाने के 1 से 2 घंटे बाद ही फल खाने चाहिए।
हालांकि, आपको फल खाते समय इस बात का खासतौर से ख्याल रखना चाहिए कि आपको इन्हें लिमिट में खाना चाहिए। अधिक मात्रा में फल खाने से आपकी सेहत खराब हो सकती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com