इन लोगों को भूलकर भी नहीं खानी चाहिए अरहर की दाल


By Farhan Khan24, Feb 2024 01:48 PMjagran.com

अरहर की दाल

अरहर की दाल प्रोटीन और विटामिन से भरपूर होती है, जो हमारी सेहत के लिए बहुत जरूरी है, लेकिन ये पचने में अधिक समय लेती है।

ज्यादा खाने से परहेज करना

इसके चलते बहुत से लोगों को खट्टी डकार, पेट में दर्द और गैस की समस्या होने लगती हैं। ऐसे में इसे ज्यादा खाने से परहेज करना चाहिए।

किडनी पेशेंट के लिए खतरनाक

अरहर की दाल में मौजूद पोटैशियम किडनी पेशेंट के लिए खतरनाक साबित हो सकता है और उनकी समस्या को और अधिक बढ़ा भी सकता है।

ये लोग न खाएं अरहर की दाल

ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि किन लोगों को भूलकर भी अरहर की दाल नहीं खानी चाहिए। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

यूरिक एसिड की समस्या

ऐसे लोग, जिन्हें यूरिक एसिड की समस्या है, उन्हें अरहर की दाल का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसमें मौजूद प्रोटीन यूरिक एसिड की समस्या को और ज्यादा बढ़ा देगा।

गैस की समस्या

अगर आप कॉन्स्टिपेशन से परेशान रहते हैं, तो आपको अरहर की दाल नहीं खानी चाहिए। साथ ही अगर आप गैस की समस्या से भी परेशान रहते हैं, तो भी इसके सेवन से बचना चाहिए।

खट्टी डकार आना

अरहर की दाल पचने में समय अधिक लेती है, इसलिए गैस और खट्टी डकारें आती हैं, जो हमारी परेशानी को बढ़ाते हैं।

बवासीर होना

अगर आपको बवासीर है, तो आपको अरहर की दाल नहीं खानी चाहिए क्योंकि इसमें मौजूद प्रोटीन को पचाने में हमारे पाचन तंत्र को बहुत मेहनत करना पड़ता है।

अगर आपको भी इनमें से कोई बीमारी है तो अरहर की दाल खाने से बचें। फिर भी अगर आप खाना चाहते हैं तो डॉक्टर की सलाह से ही खाएं।