पानी आवश्यक बुनियादी जरूरतों में शामिल है। इसके बिना जीवन असंभव है। एक सामान्य व्यक्ति को अपने शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के लिए 3 से 4 लीटर पानी पीना चाहिए।
शरीर को पानी की कमी से बचने के लिए न केवल पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है, बल्कि आप किस टाइम और कैसे पी रहे हैं। यह भी काफी मायने रखता है। ऐसे में आपको पानी से जुड़े नियम फॉलो करने चाहिए।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप खाना खाने के बीच में पानी पीते हैं, तो इससे आपके शरीर को क्या नुकसान हो सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
जो लोग रोजाना पानी पीते हैं, तो इससे न केवल आपके शरीर में पानी की कमी पूरी होती है, बल्कि हमारी त्वचा निखरती है, मूड अच्छा रहता है और पाचन भी दुरुस्त होता है। आपको रोजाना पानी पीना चाहिए।
खाना खाने से पहले या तुरंत बाद पानी पीने से बचना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं, तो इससे आपको गंभीर पाचन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
अगर आप अपने पाचन को चकाचक रखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको खाने से कम से कम 30 मिनट पहले और खाने के बाद 30 मिनट बाद तक पानी पीने से परहेज करना चाहिए।
अगर आप इस नियम को फॉलो करते हैं, तो इससे लिक्विड फूड्स पेट से लगभग 20 से 30 मिनट में निकल जाते हैं, जबकि खाने को पचने में 3 से 4 घंटे लगते हैं।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com