सोने से पहले पानी पीने से हो सकते हैं ये गंभीर नुकसान


By Farhan Khan16, Oct 2024 01:30 PMjagran.com

पानी जीवन के लिए आवश्यक

पानी जीवन के लिए बेहद आवश्यक है। एक इंसान को हेल्दी रहने के लिए दिन में 7-8 गिलास जरूर पीना चाहिए।

सोने से पहले पानी पीने के नुकसान

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप सोने से पहले पानी पीते हैं, तो इससे सेहत को ये गंभीर नुकसान हो सकते हैं। आइए इसके बारे में जानें।

टॉयलेट जाने की समस्या

अगर आप रात में सोने से पहले पानी पीते हैं, तो ऐसे में आपको बार-बार टॉयलेट जाना पड़ सकता है। इससे आपकी नींद खराब हो सकती है।

दिल से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा

रात में सोने से पहले पानी पीने से दिल से जुड़ी बीमारियां होने का रिस्क काफी बढ़ सकता है। आपका बीपी भी बढ़ सकता है।

शुगर बढ़ने का खतरा

रात में सोने से पहले पानी पीने से स्ट्रेस के साथ-साथ डायबिटीज के मरीजों का शुगर भी बढ़ सकता है।

मानसिक रोग के शिकार

सोने से पहले पानी पीना आप मानसिक रोग के शिकार हो सकते हैं क्योंकि एक बार नींद टूटने से दिमाग जगा रहता है।

1 से 2 घंटे पहले पिएं

वहीं अगर आप पानी पीना चाहते हैं, तो सोने से लगभग 1 से 2 घंटे पहले ही पिएं। इससे आपकी रात की नींद खराब नहीं होगी।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com