करवा चौथ पर चांद सी चमकेंगी, पहनें ऐसे खूबसूरत रेड साड़ी-लहंगे


By Shradha Upadhyay16, Oct 2024 01:21 PMjagran.com

करवा चौथ 2024 कब है ?

इस साल 20 अक्टूबर को करवाचौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। इस खास दिन पर सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखने के साथ सोलह श्रृंगार करके खुद को खूबसूरत बनाती हैं।

रेड साड़ी-लहंगे फॉर करवा चौथ

यदि आप अभी तक अपने करवाचौथ लुक लेकर परेशान हैं तो हम आपके लिए कुछ रेड साड़ी और लहंगों के डिजाइन लेकर आए हैं। जिनसे आप इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

रेड मिरर वर्क साड़ी

इस करवा चौथ आप भी इस तरह की सिंपल सोबर मिरर वर्क साड़ी हैवी ब्रॉड नेकपीस गोल्डन कमर बंध से खुद को अप्सरा बना सकती हैं। इसके साथ हाथों में लाल हरी चूड़ियां पहनें।

रेड अनारकली सूट

आप जन्नत जुबैर की तरह गोल्डन वर्क वाला रेड अनारकली सूट भी पहन सकती हैं। इसके संग बोल्ड मेकअप हैवी नेकपीस टच देकर लुक को और इन्हेंस किया जा सकता है।

सिल्क रेड लहंगा

करवा चौथ पर रुबीना का रेड सिल्क लहंगा नेटिड दुपट्टा ऑफ शोल्डर चोली के संग गोल्डन नेकपीस आपको एकदम चांद सी चमक देगा।

रेड रफल साड़ी

यदि आप कुछ सिंपल सोबर कैरी करने का सोच रही हैं तो दिशा की तरह प्लेन रेड रफल साड़ी सिक्विन वर्क वन शोल्डर ब्लाउज पेयर करें। ये आपको गॉर्जियस लुक देगा।

रेड हैवी घेर अनारकली सूट

सोनाक्षी सिन्हा का रेड गोल्डन जरी वर्क अनारकली सूट परांदा विद ब्रेड हेयर स्टाइल लुक करवाचौथ के लिए बेस्ट है। इसके संग बिग गोल्डन झुमके जंच रहे हैं।

बनारसी लहंगा लुक

अक्षरा सिंह का डार्क मरून गोल्डन शाइनी वर्क लहंगा प्लेन साटन दुपट्टा बिकिनी कट चोली ग्लैमरस लुक दे रहा है। इसके संग पर्ल नेकपीस इयररिंग और गोल्डन बैंगल्स खूब जंचेंगे।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

All Photo Credit : Instagram