आजकल खूब डिमांड में हैं Hania जैसे पाकिस्तानी सलवार-सूट


By Shradha Upadhyay16, Oct 2024 01:15 PMjagran.com

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर

हानिया आमिर पाकिस्तानी की फेमस हसीना हैं। जो अपनी एक्टिंग के साथ खूबसूरती और फैशन सेंस को लेकर सेंसेशन बनी रहती हैं। फैंस एक्ट्रेस की पोस्ट पर जमकर लाइक करते हैं।

हानिया आमिर पाकिस्तानी सलवार-सूट

आजकल पाकिस्तानी सलवार-सूट काफी डिमांड में चल रहे हैं। ऐसे में आप पाकिस्तानी हसीना के गॉर्जियस सूट से आइडिया लेकर अपना नूर बढ़ा सकती हैं।

पीच कॉटन सूट

अभिनेत्री पीच कलर के प्लेन फुल लेंथ कॉटन सूट में ब्यूटीफुल लग रही हैं। सूट के फ्रंट में हल्का मिरर वर्क और साइड में गोटा लेस वर्क किया गया है।

साटन प्लेन सूट

आप भी मार्केट से आज ही हानिया के जैसा प्लेन साटन सिल्वर लेस वाला प्लाजो सूट खरीद लें। त्योहारों पर ये आपको प्रिटी लुक देगा।

थ्रेड वर्क सूट

आप चाहे तो इस तरह से थ्रेड वर्क पाकिस्तानी सूट भी ट्राई कर सकती हैं। इस सूट के दुपट्टे पर लीफ लेस लुक दिया गया है। जो शानदार लग रहा है।

प्रिंटेड प्लाजो सूट

आजकल ऐसे प्रिंटेड पाकिस्तानी प्लाजो सूट खूब फैशन में चल रहे हैं। ऐसे में आप चाहे तो इस तरह का सूट भी स्टाइल कर सकती हैं।

हैवी वर्क सूट

यदि आपको इस फेस्टिवल कुछ यूनिक ट्राई करना है, तो उसके लिए आप एक्ट्रेस की तरह हैवी वर्क फ्लेयर प्लाजो सूट कैरी कर सकती हैं।

हकोबा फ्रंट कट सूट

डीवा का फ्रंट कट हकोबा ग्रीन सूट काफी खूबसूरत लग रहा है। इसको आप किसी भी मौके पर कैरी करके जलवा दिखा सकती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

All Photo Credit : Instagram