ग्रीन टी हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी बूस्ट करते हैं और कई बीमारियों से बचाव करते हैं।
वैसे तो यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है और वजन कम करने में भी मदद मिलती है। हांलाकि, इसका सेवन अधिक मात्रा में करने से सेहत को नुकसान हो सकते हैं।
ग्रीन टी का अधिक मात्रा में सेवन करने से नींद की समस्या हो सकती है। इसके अलावा शरीर में कमजोरी और थकान भी महसूस होती है।
ग्रीन टी का अधिक मात्रा में सेवन करने से शरीर में खून की कमी होती है। इसके सेवन से आयरन का सही से अवशोषण नहीं हो पाता है और एनीमिया की समस्या होती है।
यह चाय पाचन के लिए फायदेमंद मानी जाती है, लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से गैस, ब्लोटिंग की समस्या होती है।
ग्रीन टी का सेवन अधिक मात्रा में करने से कब्ज और एसिडिटी की समस्या होती है। इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।
ग्रीन टी में पाए जाने तत्व कैल्शियम के अवशोषण में रुकावट पैदा करते हैं। इस वजह से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या होती है।
ग्रीन टी के दुष्प्रभावों से बचने के लिए दिन में 2 कप से ज्यादा चाय नहीं पीनी चाहिए। इसके लिए छोटे-छोटे कप का इस्तेमाल करना चाहिए।
ज्यादा मात्रा में ग्रीन टी का सेवन करने से शरीर को ये नुकसान होते हैं। लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com