शरीर को हेल्दी रखने में आलू बुखारा बेहद फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं कि एक दिन में कितने आलू बुखारा का सेवन करना चाहिए?
शरीर को फिट रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।
इसमें कैल्शियम, पोटेशियम, फाइबर, विटामिन-सी, विटामिन-ए और फोलेट पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। इसे खाने से सेहत को गजब के फायदे होते हैं।
इसे ज्यादा मात्रा में खाने से बचना चाहिए। एक दिन में 50 ग्राम यानी 5- 6 टुकड़े आलू बुखारे का सेवन करना फायदेमंद होता है। ज्यादा खाने से मोशन की समस्या हो सकती है।
इसे सुबह या शाम के समय खाना बेहद फायदेमंद होता है। हालांकि, आप इसे अपनी जरूरत के अनुसार किसी भी समय खा सकते हैं।
इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। इसे खाने से हड्डियां मजबूत होने लगती हैं। आप इसके जूस भी पी सकते हैं।
आलू बुखारा में पर्याप्त मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है। इसे खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल होने लगता है और हार्ट को भी हेल्दी रखने में मदद करता है।
आलू बुखारा में पर्याप्त मात्रा में आयरन होता है। इसे खाने से एनीमिया की समस्या दूर होती है और शरीर में खून की भी मात्रा बनी रहती है।
शरीर को हेल्दी रखने के लिए पोषक युक्त चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ