कामधेनु गाय से जुड़ी ये बातें जरूर जानें


By Farhan Khan26, Jul 2024 03:46 PMjagran.com

कामधेनु गाय

ग्रंथों में एक ऐसी गाय के बारे में बताया गया है। इस गाय को देवी की तरह पूजा जाता है। शास्त्रों में इसे कामधेनु गाय के नाम से जाना गया है।

कामधेनु गाय से जुड़ी बातें

आज हम आपको कामधेनु गाय से जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताएंगे, जो आप शायद ही जानते होंगे। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

कामधेनु गाय का जन्म

देवताओं और दानवों के बीच हुए समुद्र मंथन से 14 रत्न निकले थे, जिसमें से कामधेनु गाय भी एक थी।

गाय का मुख महिला की तरह

कामधेनु सफेद रंग की होती है। इस गाय का मुख एक महिला की तरह होता है और बाकी शरीर गाय के जैसा होता है।

इच्छा की होती है पूर्ति

दिव्य कामधेनु गाय व्यक्ति की किसी भी इच्छा की पूर्ति कर सकती थी। स्वर्ग कामधेनु गाय का निवास स्थान है।

कष्टों का निवारण होना

जिस किसी के पास भी कामधेनु गाय होती है, वह सबसे शक्तिशाली व्यक्ति कहलाता है। इस गाय के दर्शन से सभी कष्टों का निवारण होता है।

कामधेनु के अलग-अलग नाम

कामधेनु का मन निर्मल होता है। हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार कामधेनु को सुरभि, नंदा, सुनंदा, सुमन, नंदिनी और सुशीला आदि नामों से पुकारा जाता है।

कामधेनु के बारे में ये बातें आपको पता होना चाहिए। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com