आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से फैटी लिवर की समस्या बेहद आम है। इसमें लिवर में फैट अधिक मात्रा में जमने लगता है।
अगर आप भी फैटी लिवर की समस्या से जूझ रहे हैं, तो ये फूड्स आपके लिए रामबाण साबित हो सकते हैं। आइए इन फूड्स के बारे में जानें।
ब्रोकली में सल्फोफेन, फाइबर, विटामिन-के और विटामिन-ए पाए जाते हैं, जो फैटी लिवर को ठीक रखते हैं।
अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो हेल्दी फैट माना जाता है। ऐसे में फैटी लिवर को ठीक करने अखरोट जरूर खाएं।
हरी पत्तेदार सब्जियों में फाइबर के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो फैटी लिवर के लिए मददगार साबित हो सकती हैं।
लहसुन में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण फैटी लिवर को ठीक करने में काफी मददगार माने जाते हैं।
फैटी लिवर में पपीता जरूर खाना चाहिए क्योंकि इसमें पैपीन पाया जाता है। यह लिवर के लिए काफी अच्छा माना जाता है।
फैटी लिवर के लिए आप जैतून का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। साथ ही यह सूजन भी कम करता है।
इन फूड्स का सेवन करने से फैटी लिवर में लाभ मिलेगा। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com