अधिकतर लोग सॉफ्ट ड्रिंक्स के बहुत शौकीन होते हैं और दिन में कई बार इसका सेवन करते हैं। इसके सेवन से इस्टैंट एनर्जी महसूस होती है।
भले ही सॉफ्ट ड्रिंक्स का सेवन करने से शरीर को एनर्जी मिलती है लेकिन सेहत के लिए यह बहुत नुकसानदायक होती है। इससे शरीर को बहुत नुकसान होते हैं।
सॉफ्ट ड्रिंक्स को बनाने के लिए आर्टिफिशियल शुगर का इस्तेमाल किया जाता है, जो सेहत के लिए हानिकारक होती है और शरीर के अंगों पर इसका विपरीत प्रभाव देखने को मिलता है।
सॉफ्ट ड्रिंक्स लिवर के लिए बहुत नुकसानदायक होती हैं। अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से नॉन एल्कोहोलिक फैटी लिवर की आशंका रहती है।
इन ड्रिंक्स में फ्रक्टोज की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है, जिससे पेट के आसपास चर्बी जमा होने लगती है। इस वजह से मोटापा बढ़ने लगता है।
सॉफ्ट ड्रिंक्स में शुगर की अधिक मात्रा पाई जाती है, इस वजह से डायबिटीज की समस्या का खतरा अधिक रहता है। इसके साथ ही दिल संबंधी बीमारियों का खतरा भी अधिक रहता है।
सॉफ्ट ड्रिंक्स का सेवन करने से डाइजेस्टिव एंजाइम्स प्रभावित होते हैं, जिस वजह से पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है।
सॉफ्ट ड्रिंक्स का सेवन अधिक मात्रा में करने से किडनी संबंधी समस्या हो सकती है। इससे बार-बार यूरिन पास करना पड़ता है और मतली-उल्टी जैसा महसूस होता है।
सॉफ्ट ड्रिंक्स का सेवन अधिक मात्रा में करने से सेहत को कई नुकसान होते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com