सुबह की ये गलतियां बढ़ा सकती हैं मोटापा


By Farhan Khan26, Aug 2024 01:22 PMjagran.com

मोटापे की समस्या

आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से हर दूसरा व्यक्ति मोटापे की समस्या से जूझ रहा है। जो किसी गंभीर बीमारी से कम नहीं है।

सुबह में न करें ये गलतियां

वहीं सुबह में की गई कुछ गलतियां भी वजन बढ़ाने के लिए जिम्मेदार मानी जा सकती है। आइए इन गलतियों के बारे में विस्तार से जानें।

सुबह देर से उठना

अगर आप सुबह देर से उठते हैं, तो इसके चलते आपका वजन बढ़ सकता है। बेहतर होगा कि आप इस आदत को सुधार लें।

पानी ना पीना

अक्सर लोग सुबह में पानी पीना अवॉयड करते हैं। इसके चलते वजन बढ़ सकता है। आज से ही सुबह में पानी पीना शुरू कर दें।

मीठे ड्रिंक्स का सेवन

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सुबह में चाय-कॉफी जैसे मीठे ड्रिंक्स एक्स्ट्रा कैलोरी एड करते हैं, जिसे मोटापा बढ़ता है। इन चीजों को खाने से बचें।

नाश्ता न करना

ज्यादातर लोग नाश्ता नहीं करते हैं। इसके चलते नाश्ता न करने वाले लोग आमतौर पर ओवरइटिंग का शिकार हो जाते हैं।

ओवरइटिंग की समस्या

ओवरइटिंग की वजह व्यक्ति का वजन तेजी से बढ़ने लगता है। ऐसे में नाश्ता करना कभी न भूलें।

वजन पर काबू पाने के लिए सुबह में ये गलतियां करने से बचें। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com