चेहरे पर फिटकरी कब लगानी चाहिए?


By Ashish Mishra26, Aug 2024 12:55 PMjagran.com

चेहरे पर फिटकरी लगाना

अक्सर लोग चेहरे को हेल्दी रखने के लिए फिटकरी लगाते हैं। आइए जानते हैं कि चेहरे पर कब फिटकरी लगाना चाहिए?

फिटकरी के उपयोग

अक्सर फिटकरी का उपयोग औषधि के रूप में किया जाता है। इसे चेहरे पर लगाने से ग्लो बढ़ने लगता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है।

चेहरे पर फिटकरी कब लगाएं?

अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि चेहरे पर फिटकरी कब लगाएं। इसे सही समय पर लगाने से चेहरे को कई फायदे होते हैं।

सुबह फिटकरी लगाएं

सुबह उठने के बाद क्लींजर के रूप में फिटकरी का उपयोग कर सकते हैं। इसे लगाने से चेहरे पर प्रदूषण का प्रभाव नहीं पड़ता है और स्किन से जुड़ी परेशानी भी नहीं होती है।

शेविंग के बाद फिटकरी लगाएं

फिटकरी में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। इसे शेविंग के बाद चेहरे पर लगाने से इंफेक्शन होने का खतरा कम रहता है। इसके साथ ही, खुजली की समस्या भी नहीं होती है।

फिटकरी और गुलाब जल

इन दोनों को एक साथ मिलाकर चेहरे पर लगाना बेहद फायदेमंद होता है। इसे फेस में होने वाले जलन और दागों से छुटकारा मिलता है।

स्किन को हाइड्रेट करने में मददगार

सुबह उठने के बाद चेहरे पर फिटकरी लगाने से स्किन हाइड्रेट रहती है। इसके अलावा, पिंपल्स और मुंहासों से भी छुटकारा मिलता है।

ऑयली स्किन से छुटकारा

फिटकरी में कसैले गुण होते हैं, जो स्किन पर चेहरे के ऑयल सो सोखने में मदद करता है। फिटकरी को चेहरे पर लगाने से ऑयली स्किन से छुटकारा मिलता है।

पढ़ते रहें

स्किन को हेल्दी रखने की टिप्स को जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ