रोजाना दूध वाली चाय पीने से हो सकते हैं ये गंभीर नुकसान


By Farhan Khan01, Sep 2024 08:00 PMjagran.com

दूध वाली चाय पीना

अक्सर लोग सुबह के समय दूध वाली चाय पीना पसंद करते हैं लेकिन यह चाय सेहत के लिए कम नुकसानदायक नहीं है।

दूध वाली चाय पीने के नुकसान

आज हम आपको बताएंगे कि रोजाना दूध वाली चाय पीने से शरीर को कौन-से नुकसान होते हैं? आइए इसके बारे में जानें।

हार्ट से जुड़ी बीमारियां

दूध वाली चाय में कैफीन होता है। ऐसे में रोजाना कैफीन का सेवन करने से हार्ट डिजीज का रिस्क काफी बढ़ जाता है।

हो सकती है एसिडिटी

रोजाना दूध वाली चाय पीने से आपको पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। जिसमें कि एसिडिटी, पेट दर्द और अपच शामिल है।

नींद से जुड़ी समस्याएं

दूध वाली चाय आपकी नींद उड़ा सकती है क्योंकि इसमें कैफीन होता है। इसके चलते आपको नींद से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं।

हो सकता है डिहाइड्रेशन

दूध वाली चाय में कैफीन के साथ-साथ थियोफिलाइन भी होता है। ऐसे में रोज इसका सेवन करने से डिहाइड्रेशन हो सकता है।

ब्लड प्रेशर अनकंट्रोल

अगर आप रोज दूध वाली चाय का सेवन करते हैं, तो इससे ब्लड प्रेशर अनकंट्रोल हो सकता है। ऐसे में सावधानी बरतें।

मेंटल हेल्थ पर असर

अगर आपको रोज दूध वाली चाय पीने की आदत हैं, तो इससे आपकी मेंटल हेल्थ पर असर पड़ सकता है।

इन सभी समस्याओं में दूध वाली चाय न पिएं। या अगर फिर भी पीना चाहते हैं, तो इस चाय कम से कम सेवन करें।