हिमाचल प्रदेश बहुत ही खूबसूरत जगह है और यहां घूमने- फिरने के कई ऐसे ठिकाने हैं, जो आपको एक सुखद अनुभव देते हैं।
हिमाचल प्रदेश में एक ऐसा ही गांव चालाल है, जो अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए मशहूर है। इसे हिमाचल प्रदेश का इजराइल भी कहा जाता है।
अगर आप वीकेंड पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इस गांव में जा सकते हैं। आइए इस जगह के बारे में विस्तार से जानें।
पार्वती घाटी यहां का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन है। चालाल गांव ट्रेकिंग और हाइकिंग के लिए एकदम बेस्ट जगह है।
ट्रैकिंग के साथ चालाल नदी कैम्पिंग के लिए बेहतरीन जगह है। कैंपिंग के दौरान आप नेचर को करीब से एन्जॉय कर सकते हैं।
आप यहां पर रात में खुले आसमान के नीचे तारों को निहार सकते हैं। यह आपको एक अलग अनुभव देखने को मिलेगा।
चालाल गांव नेचर लवर्स के लिए बहुत ही बेहतरीन जगह है। यहां आप घूमने के दौरान पार्वती नदी की आवाज सुन सकते हैं।
इस वीकेंड आप चालाल गांव जरूर जाएं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com