एक महीने तक रोजाना भीगी अंजीर खाने से दूर होते हैं ये रोग


By Farhan Khan21, Aug 2024 01:30 PMjagran.com

भीगे अंजीर

भीगे हुए अंजीर में एंटी-ऑक्सीडेंट्स के अलावा पॉलीफेनोल्स और डाइटरी फाइबर पाया जाता है। जो खाने में बेहद टेस्टी होते हैं।

भीगे हुए अंजीर खाने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि रोजाना एक महीने तक भीगे हुए अंजीर खाने से कौन-से रोग दूर होते हैं? आइए इसके बारे में जानें।

डायबिटीज में रामबाण

भीगे हुए अंजीर में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए एक बढ़िया विकल्प है।

वेट लॉस

भीगे हुए अंजीर में कैलोरी कम, लेकिन फाइबर ज्यादा होता है। ऐसे में इसके सेवन से लंबे समय तक पेट भरा रहता है और वेट लॉस होने लगता है।

हार्ट रहता है हेल्दी

भीगे हुए अंजीर में पोटेशियम होता है, जिससे ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और हार्ट हेल्थ को बनाए रखने में मदद मिलती है।

नींद की गुणवत्ता में सुधार

भीगे हुए अंजीर ट्रिप्टोफैन का एक नेचुरल सोर्स है। इससे नींद की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद मिल सकती है।

पाचन होता है अच्छा

भीगे हुए अंजीर डाइटरी फाइबर का एक बढ़िया सोर्स होते हैं, जिससे आपका पाचन स्वास्थ्य बेहतर होता है।

इम्यूनिटी स्ट्रांग

भीगे हुए अंजीर विटामिन-सी और फ्लेवोनोइड जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होते है, जो आपकी इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाता है।

इन सभी समस्याओं से राहत पाने के लिए भीगे हुए अंजीर जरूर खाएं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com