गर्मियों में रोजाना Mango Shake पीने से क्‍या होता है?


By Amrendra Kumar Yadav30, May 2024 08:00 AMjagran.com

फलों का राजा आम

आम को फलों का राजा कहा जाता है, गर्मियों में लोग आम का सेवन बहुत चाव से करते हैं। इसके साथ ही आम से बनी कई चीजों का सेवन किया जाता है।

मैंगो शेक का सेवन

आम से बनी इन्हीं चीजों में से एक मैंगो शेक भी है, इसका सेवन भी लोग बहुत पसंद करते हैं। हालांकि स्वाद में तो यह बहुत अच्छा लगता है लेकिन सेहत के लिए नुकसानदायक होता है।

शरीर में हो सकती है अधिक गर्मी

आम की तासीर गर्म होती है, इसलिए मैंगो शेक का सेवन करने से शरीर में गर्मी की समस्या हो सकती है। इसकी वजह से जलन की समस्या हो सकती है।

पाचन संबंधी समस्याएं

मैंगो शेक का सेवन रोज करने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसके सेवन से गैस, एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

हो सकती है पानी की कमी

इसका सेवन करने से शरीर में पानी की कमी होती है, इसके साथ ही इसमें शुगर की अधिक मात्रा होती है। नेचुरल शुगर के साथ ही इसमें रिफाइंड शुगर भी मिलाई जाती है।

होता है एलर्जी का खतरा

मैंगो शेक का सेवन करने से शरीर में एलर्जी की समस्या हो सकती है। कई लोगों को आम खाने से एलर्जी होती है, ऐसे में मैंगो शेक का सेवन करने से बचना चाहिए।

बढ़ सकता है वजन

मैंगो शेक का सेवन करने से वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है, ऐसे में अगर वेट लॉस की जर्नी में हैं तो इसका सेवन करने से बचना चाहिए।

मैंगो शेक का सेवन करने से ये समस्याएं हो सकती हैं, लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com