आज के समय में हर कोई खूबसूरत दिखने की चाह रखता है। वैसे भी अब खूबसूरत दिखना इतना भी मुश्किल नहीं रहा है।
स्किन को खूबसूरत बनाने हो या फिर फीचर्स इनहेंस करवाना हो, उसके लिए एक से बढ़कर एक ब्यूटी ट्रीटमेंट्स मौजूद हैं।
आजकल लोग खूबसूरत दिखने के लिए बोटॉक्स का सहारा ले रहे हैं। इस ट्रीटमेंट की मांग काफी बढ़ गई है। आइए जानते हैं इसके नुकसान के बारे में।
अगर आप बोटॉक्स ट्रीटमेंट करवाते हैं, तो इससे आंखों में जलन या दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इससे पलकों को भी नुकसान हो सकता है।
बोटॉक्स इंजेक्शन लगाने वाली जगह पर आपको दर्द हो सकता है। साथ ही, वहां पर सूजन और लालिमा भी हो सकती है।
खूबसूरत दिखने की चाहत में बोटॉक्स करवाते हैं, तो इससे इंजेक्शन वाली जगह की मांसपेशियां कमजोरी हो सकती है।
बोटॉक्स ट्रीटमेंट करवाने के बाद आपके सिर और गर्दन में दर्द हो सकता है। इसलिए ऐसा करने से बचें।
चेहरे पर बोटॉक्स इंजेक्शन लगवाने के बाद फ्लू जैसी समस्याएं भी सामने आ सकती है। साथ ही, इससे पेट खराब भी हो सकता है।
बोटॉक्स करवाने के ये भारी नुकसान हो सकते हैं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva