आज के समय में हर कोई खुद को बेहद खूबसूरत दिखाने की कोशिश में लगा हुआ है। सुंदर दिखने के लिए लोग न जाने क्या-क्या करवाते हैं।
ऐसे में लड़कियां बालों से लेकर अपने नाखूनों तक पर काफी ध्यान देती हैं। स्टाइलिश दिखने के लिए महिलाएं नेल पॉलिश लगाना पसंद करती हैं।
नाखूनों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए नेल पॉलिश बेस्ट ऑप्शन होता है, लेकिन इसका इस्तेमाल हानिकारक हो सकता है।
अगर आप लगातार नेल पॉलिश और रिमूवर इस्तेमाल कर रही हैं, तो इससे नाखून पतले और टूटने लगते हैं।
कुछ लोगों को नेल पॉलिश में मौजूद केमिकल्स से खुजली, जलन या लाल धब्बों जैसी एलर्जी हो सकती है।
पॉलिश के स्ट्रांग स्मेल में मौजूद वाष्पशील केमिकल्स सांस लेने में तकलीफ या सिरदर्द का कारण बन सकते हैं।
नेल पॉलिश और आर्टिफिशियल नेल के नीचे बैक्टीरिया पनप सकते हैं, जिससे फंगल इन्फेक्शन हो सकता है।
नेल पॉलिश के टॉक्सिन्स गर्भस्थ शिशु के विकास पर नकारात्मक असर डाल सकते हैं। इसलिए ऐसी महिलाएं इससे दूर बनाए रखें।
नेल पॉलिश का इस्तेमाल सीमित करें और नेचुरल पॉलिश चुनें। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva