नींबू के रस में विटामिन-सी, साइट्रिक एसिड, अल्फा हाइड्रोक्सी एसिड आदि मौजूद होता है। आज हम आपको बताएंगे कि चेहरे पर नींबू लगाने से कौन-से नुकसान हो सकते हैं? आइए जानें।
अगर आप चेहरे पर नींबू का रस लगाते हैं, तो इससे अनइवेन स्किन टोन की प्रॉब्लम हो सकती है। सांवले और डार्क स्किन टोन वालों को नींबू का रस इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
पिम्पल्स में अगर आप नींबू का रस लगाते हैं, तो इससे यह फट जाते हैं। जिनसे खून निकल सकता है क्योंकि इसमें एसिड की मात्रा ज्यादा होती है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, नींबू का रस स्किन को सेंसिटिव बना देता है। ऐसे में बाहर जाते समय इसका इस्तेमाल न करें क्योंकि सूरज की किरणें सेंसिटिव स्किन को नुकसान पहुंचाती हैं।
अगर आप चेहरे पर नींबू का रस इस्तेमाल करते हैं, तो इससे आपको हाइपरपिगमेंटेशन की समस्या हो सकती है। बेहतर होगा कि ऐसा न करें।
कई स्टडी में ऐसा पाया गया है कि नींबू में एसिड मौजूद है। इसके चलते यह त्वचा से प्राकृतिक तेल निकाल सकता है, जिससे त्वचा सूखी और कठोर हो सकती है।
नींबू में सिट्रस एसिड की मात्रा काफी अधिक होती है। इसके चलते अगर आप चेहरे पर नींबू इस्तेमाल करते हैं, तो इससे स्किन में जलन हो सकती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com