इन लोगों के लिए हानिकारक हो सकता है नारियल पानी


By Farhan Khan15, Jun 2023 03:12 PMjagran.com

नारियल पानी

नारियल पानी में कैलोरी, पोटेशियम और मिनरल जैसे पोषक तत्व मौजूद होने की वजह से इसे हेल्दी ड्रिंक माना जाता है।

फायदेमंद

चाहे कोई रोगी हो या स्वस्थ हो, सबको नारियल पानी पीने की सलाह दी जाती है। यह बाल, स्किन, आंख के लिए भी काफी फायदेमंद है।

नुकसान

हालांकि फायदे के साथ नारियल पानी पीने के कुछ नुकसान भी हैं। ऐसे में आइए इसके नुकसान के बारे में जानते हैं।

मोटापा  

नारियल पानी का सीमित मात्रा में सेवन किया जाये तो आपका वजन घटाने में कारगर साबित होगा। इसका अधिक सेवन करने से आपका वजन बढ़ सकता है।

ब्लड प्रेशर

नारियल पानी पीने से ब्लड प्रेशर लो हो सकता है तो हाई ब्लड प्रेशर की दवा खाने वाले मरीजों को इस पेय का ज्यादा सेवन का नहीं करना चाहिए।

सर्दी-जुकाम

किसी भी मौसम में अगर आपको सर्दी-जुकाम की समस्या है तो आप इस पेय को पीने से बचें। इसकी तासीर ठंडी होती है जो आपको और बीमार कर सकती है।

लूज मोशन

अगर आपको पेट की समस्या है ऐसे में नारियल पानी का ज्यादा सेवन करने से शरीर में पानी की मात्रा बढ़ सकती है और आपको लूज मोशन हो सकता है।

सर्जरी

अगर आपकी कोई सर्जरी हुई तो ऐसे में नारियल पानी पीने से बचें। बिना डॉक्टर के सलाह लिए बिना इसका सेवन ना करें।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com