स्वाद में हल्का मीठा और खाने में बेहद कुरकुरा काजू सभी को अच्छा लगता है, जो पौष्टिक तत्वों से भरपूर काजू बॉडी को भरपूर एनर्जी देता है।
प्रोटीन से भरपूर काजू याददाश्त बढ़ाने, सूजन कम करने और अर्थराइटिस का दर्द कम करने में बेहद असरदार है।
ऐसे में आइए जानते हैं कि पोषक तत्वों का खजाना काजू सेहत के लिए किस तरह फायदेमंद है।
काजू हेल्दी अनसैचुरेटेड फैट से भरपूर होते हैं, जो हृदय रोगों, कैंसर और श्वसन संबंधी समस्याओं के जोखिम को कम करने में बेहद असरदार है।
कॉपर और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर काजू स्किन को चमकदार और हेल्दी बनाता है।
काजू में विटामिन और खनिज प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं, और फैट बहुत कम होता है। सीमित मात्रा में इनका सेवन करने से वजन कंट्रोल में रहता है।
फाइबर से भरपूर काजू शुगर के मरीजों के लिए इसका सेवन फायदेमंद है। हर दिन मुट्ठी भर काजू आपको हेल्दी रखेंगे।
काजू में मैग्नीशियम की मात्रा तंत्रिका तंत्र के बेहतर कामकाज और हड्डियों के स्वास्थ्य से जुड़ी होती है। सीमित मात्रा में काजू का सेवन करने से माइग्रेन के दर्द को कम किया जा सकता है।
लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com