ज्यादातर लोग अपनी सुबह चाय के साथ करते हैं। वहीं कुछ लोग पोहा, ब्रेड या फ्रूट्स आदि खाना पसंद करते हैं।
हालांकि एक्सपर्ट्स के मुताबिक सुबह में कुछ चीजों का सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक माना जाता है।
ऐसे में आज हम आपको इन चीजों के बारे में बताएंगे, जो खाली पेट बिल्कुल भी नहीं खानी चाहिए।
दही में लैक्टिक एसिड होता है। ऐसे में अगर आप खाली पेट इसका सेवन करते हैं, तो इसमें पाए जाने वाले बैक्टीरिया से आपका पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है।
केले में मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होती है जो खाली पेट खाने से शरीर में ब्लड फ्लो को बढ़ाता है। ये हार्ट के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
अगर आप भी सुबह उठते ही चाय-कॉफी पीते हैं, तो ये आपके पेट के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है। इससे आपको कब्ज, गैस, उल्टी आदि की समस्या हो सकती है।
खाली पेट मसालेदार भोजन करने से पेट में एसिडिटी की समस्या होती है। इससे आपके पेट में ऐंठन भी हो सकता है।
सुबह खाली पेट कच्ची हरी सब्जियों का भी सेवन नहीं करना चाहिए। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जिससे आपको एसिडिटी हो सकती है।
लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com