इन लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकती है दही, जानिए


By Farhan Khan11, Jun 2023 03:15 PMjagran.com

दही

दही का इस्तेमाल गर्मियों में खासकर बढ़ जाता है। इससे रायता, लस्सी, छास और कढ़ी बनाई जाती है।

पोषक तत्व

हालांकि, दही में मौजूद गुड बैक्टीरिया आपके शरीर को पोषण ही देते हैं। हालांकि जरूरत से ज्यादा दही नुकसान भी पहुंचा सकता है।

नुकसान

ऐसे में आइए दही खाने के नुकसान के बारे में जानते हैं। ताकि आप गर्मियों में भी एक हेल्दी रह सकें।

एसीडिटी

दही फाइबर से भरपूर होती है इसलिए रात में इसका सेवन करने से अपच, एसिड रीफलक्स और सीने में जलन जैसी दिक्कत हो सकती है।

सूजन

दही में कासेन होता है, जो सूजन और जोड़ों में दर्द की वजह बनता है। ऐसे में आर्थराइटिस और जोड़ों में दर्द से जूझ रहे लोगों को इससे दूर रहना चाहिए।

एलर्जी

जिन लोगों दूध के प्रोडक्ट्स से एलर्जी होती है, उन्हें दही का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे आपको दस्त, स्किन एलर्जी और सांस लेने में दिक्कत जैसे समस्याएं हो सकती है।

कब्ज

दही का सेवन पाचन को धीमा करता है, जिससे ब्लोटिंग, कब्ज और मल त्यागने में दिक्कत जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com