जीरा खाने के ये फायदे जानते हैं आप?


By Farhan Khan11, Jun 2023 03:02 PMjagran.com

जीरा

जीरे का इस्तेमाल खाने की हर डिश में किया जाता है, जो दुनियाभर में सबसे ज्यादा लोकप्रिय है।

समस्याओं से निजात

खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही जीरा कई समस्याओं से निजात दिलाने में भी कारगर है।

एंटीऑक्सीडेंट

एंटीऑक्सीडेंट और इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर जीरा खाने से हमें कई तरह के फायदे मिलते हैं।

खाने के फायदे

जीरा के सेवन से पाचन संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। ऐसे में आइए जीरा खाने के फायदे के बारे में जानते हैं।

वजन

वजन घटाने में जीरा काफी फायदेमंद माना जाता है। रोजाना भुने हुए जीरे को एक ग्लास गर्म पानी में शहद और नींबू मिलाकर पिएं।

दिमाग तेज

राइबोफ्लेविन, विटामिन बी6, जेक्सैन्थिन, नियासिन जैसे खनिजो और विटामिन से भरपूर जीरा दिमाग तेज करने में काफी कारगर है।

पाचन तंत्र

जीरे में मौजूद थाइमोल और आवश्यक तेल पाचन को आसान करते हैं। साथ ही इसके सेवन से खाना तेजी से पचाने में भी मदद मिलती है।

डायबिटीज

कुछ शोध में सामने आया है कि जीरा खाने से रक्त शर्करा के स्तर को कम करने मदद मिलती है।

त्वचा संबंधी परेशानियां

अगर आप प‍िंपल्‍स, एक्‍ने, दाग-धब्‍बे जैसी समस्‍याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इसके लिए भुना जीरा फायदेमंद होगा।