श्वेता तिवारी टीवी की हॉट अभिनेत्री हैं। जो कि 43 साल की उम्र में भी यंग नजर आती हैं। कोई भी डीवा की फिटनेस और ग्लैमरस अंदाज को देखकर उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है।
शानदार अभिनेत्री ब्यूटी और फिटनेस क्वीन होने के साथ श्वेता फैशन आइकन भी हैं। जिनका हर ऑउटफिट कातिलाना होता है।
आज हम आपको एक्ट्रेस की डिफरेंट कुर्तियों का कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप इस गर्मी के मौसम में जींस के साथ ऑफिस में कैरी करके जा सकती हैं।
अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर येलो कलर की फ्लोरल प्रिंट कुर्ती में अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया है। इस प्रिटी कुर्ती को आप जींस के साथ आराम से पहन सकती हैं।
गर्मियों में चिकनकारी कुर्तियों का काफी फैशन रहता है। ऐसे में आप डीवा की कॉटन चिकन वर्क कुर्ती को ऑफिस में डेनिम संग कैरी कर सकती हैं।
यदि आप ऑफिस में जलवा बिखेरना चाहती हैं, तो श्वेता तिवारी की तरह फ्लोरल प्रिंट शिफॉन हाई स्लिट कुर्ती के साथ जींस स्टाइल कर सकती हैं। ये आपको हॉट लुक देगा।
समर सीजन में डेनिम कुर्ती भी काफी स्टाइलिश लुक देती हैं। ऐसे में डीवा की जैसी डेनिम कुर्ती जींस के साथ के साथ खूब जचेगी।
आप चाहे तो अभिनेत्री की तरह प्लेन कॉलर कुर्ती को डेनिम के साथ पेयर करके अपना ऑफिस लुक बना सकती हैं।