ब्राइड टू बी राधिका मर्चेंट के शानदार आउटफिट्स


By Akanksha Jain14, Jun 2024 12:45 PMjagran.com

ब्राइड टू बी राधिका मर्चेंट

उद्योगपति मुकेश अंबानी की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट को आज हर कोई जानता है। राधिका मर्चेंट हमेशा ही अपनी लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं।

लव बर्ड्स हैं राधिका-अनंत

राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों बचपन से ही एक-दूसरे को जानते हैं और अब शादी करने जा रहे हैं।

राधिका-अनंत का प्री-वेडिंग

अनंत और राधिका का दूसरा प्री-वेडिंग फंक्शन चल रहा है, जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

राधिका के शानदार आउटफिट्स

फैशन सेंस के मामले में राधिका मर्चेंट किसी से भी कम नहीं हैं। वेस्टर्न से लेकर इंडियन तक राधिका का हर लुक शानदार होता है।

रॉयल गाउन लुक

क्लासी व्हाइट गाउन में राधिका मर्चेंट का लुक बहुत रॉयल लग रहा है। साथ ही राधिका ने फ्लावर टीयारा भी पेयर किया है। 

लहंगे में लगती हैं खूबसूरत

लहंगे में भी राधिका मर्चेंट काफी ज्यादा खूबसूरत लगती हैं। आप भी राधिका से फैशन और स्टाइलिंग टिप्स ले सकती हैं।

डिफरेंट स्टाइल साड़ी

राधिका मर्चेंट का ये साड़ी लुक काफी यूनिक है। राधिका ने साड़ी के साथ मैचिंग की चुन्नी पेयर की है और ये लुक शानदार है। 

वेस्टर्न ड्रेस में दिखती हैं हॉट

वेस्टर्न आउटफिट में राधिका मर्चेंट काफी हॉट लगती हैं। गोल्डन और व्हाइट ड्रेस में राधिका का लुक काफी शानदार है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ