अभिनेत्री सारा अली खान और क्रिकेटर शुभमन गिल एक दूसरे के साथ एक रेस्त्रां में डिनर करते नजर आए।
सारा हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब सारा क्रिकेटर शुभमन से रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में आई हैं।
सारा और शुभमन के डिनर की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गये हैं।
शुभमन का नाम पहले सारा तेंदुलकर के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि, दोनों ना तो कभी साथ दिखे और ना ही दोनों ने कभी कुछ बोला।
2019 में शुभमन गिल ने कार ली थी और सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की थी। इस पोस्ट पर सारा तेंदुलकर ने कमेंट किया था, जिसके बाद दोनों के डेट करने की खबर आनी शुरू हो गई थीं।
कुछ वक्त बाद दोनों ने एक दूसरे को सोशल मीडिया में अनफॉलो कर दिया था।
कहा जा रहा है कि कार्तिक संग ब्रेकअप के बाद अब सारा शुभमन को डेट कर रही हैं। हालांकि, इसकी सच्चाई को लेकर फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता।
केदारनाथ की शूटिंग के दौरान खबरें आयी थीं कि सारा अली खान और दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत डेट कर रहे हैं।