कियारा आडवाणी बॉलीवुड इंडस्ट्री की हिट अभिनेत्रियों में से एक हैं। जिन्होंने हाल में बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने 10 साल पूरे कर लिए हैं। जिसका जश्न कियारा ने अपने कुछ सेलेक्टिड फैंस के साथ मनाया।
वही अभिनेत्री ने अपने 10 वर्ष पूरे होने के सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। जिसपर फैंस जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं।
कियारा ने साल 2014 में फिल्म 'फगली' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने कई मूवीज में अपने शानदार अभिनय से फैंस का दिल जीता। आइए देखें लिस्ट।
कियारा ने फिल्म 2016 में रिलीज हुई फिल्म एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की वाइफ का रोल प्ले किया था। यह एक बायोग्राफिकल स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म थी।
संदीप रेड्डी वांगा की सुपरहिट फिल्म कबीर सिंह में कियारा ने प्रीति सिक्का नाम की एक मासूम सी लड़की का रोल प्ले किया था। डीवा की एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया था।
ब्लॉकबस्टर फिल्म शेरशाह में एक्ट्रेस ने कैप्टन विक्रम बत्रा की मंगेतर का गजब रोल प्ले किया था। अभिनेत्री ने डिंपल चीमा के रोल में शानदार एक्टिंग की थी।
लस्ट स्टोरी के एक पार्ट में कियारा के सेंसुअल सीन्स ने बवाल मचा दिया था। यह फिल्म कियारा के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई।
इस फिल्म में कियारा ने रीत नाम की एक ऐसी लड़की का रोल निभाया था। जो कि एक स्वतंत्र महिला होने के बावजूद खुद को अलौकिक रहस्य में पाती थी।