Sushant Singh Rajput के करियर की बेस्ट फिल्में


By Akanksha Jain14, Jun 2024 11:32 AMjagran.com

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत

सुशांत सिंह राजपूत को आज यानी 14 जून को दुनिया से अलविदा कहे चार साल हो गया है। एक्टर को आज भी फैंस बहुत याद करते हैं।

सुशांत की बेस्ट फिल्में

सुशांत सिंह राजपूत ने अपने करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया है। आज हम आपको उनकी बेस्ट फिल्मों के बारे में बताएंगे।

पीके

आमिर खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म पीके में सुशांत सिंह राजपूत का किरदार भले ही छोटा था लेकिन एक्टर ने काफी पॉपुलैरिटी हासिल की थी।

केदारनाथ

फिल्म केदारनाथ में सुशांत सिंह राजपूत के साथ सारा अली खान नजर आई थी। ये फिल्म केदारनाथ प्रलय के ऊपर बनी है।

एम एस धोनी

सुशांत सिंह राजपूत को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी फिल्म एम एस धोनी से हासिल हुई थी। इस फिल्म के बाद एक्टर का करियर आसमान छू रहा था।

काई पो छे

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म काई पो छे भी लोगों को बहुत पसंद आई थी। ये फिल्म चेतन भगत की किताब थ्री मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ पर बनी है।

छिछोरे

फिल्म छिछोरे को भी लोगों ने बहुत पसंद किया था। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, श्रद्धा कपूर के अलावा भी कई शानदार कलाकार थे।

दिल बेचारा

फिल्म दिल बेचारा सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म थी। ये फिल्म एक्टर की मृत्यु के बाद रिलीज हुई थी।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ