श्वेता तिवारी आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने टीवी सीरियल से लेकर फिल्मों तक में काम किया है, लेकिन सीरियल से एक्ट्रेस को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी हासिल हुई।
श्वेता तिवारी के पास हर तरह के आउटफिट का शानदार कलेक्शन है। आज हम आपको उनके साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं।
अगर आप 40 प्लस हैं और अपने लुक को शानदार बनाना चाहती हैं तो आप श्वेता तिवारी की ये साड़ियां स्टाइल कर सकती हैं।
श्वेता तिवारी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना लेटेस्ट साड़ी लुक शेयर किया।
अगर आप कॉकटेल पार्टी में जाने का प्लान कर रही हैं तो आप श्वेता तिवारी की तरह ही ब्लैक शिमरी साड़ी स्टाइल कर सकती हैं।
आप श्वेता तिवारी की तरह ही साटन साड़ी भी स्टाइल कर सकती हैं। साटन रफल साड़ी का कॉम्बो बहुत शानदार है।
अगर आप अपने लुक को हॉट बनाना चाहती हैं तो आप ब्लैक नेट साड़ी स्टाइल कर सकती हैं। श्वेता तिवारी का ये लुक आपके लुक में चार चांद लगा देगा।
आप श्वेता तिवारी की तरह ही सितारा वर्क साड़ी भी स्टाइल कर सकती हैं। साड़ी के अलावा आप उनके ब्लाउज डिजाइन भी स्टाइल कर सकती हैं।