जल जाएंगी पड़ोसन, त्योहारों पर पहनें Janhvi सी स्टनिंग साड़ियां


By Shradha Upadhyay11, Sep 2024 11:00 PMjagran.com

क्यूट एक्ट्रेस जान्हवी कपूर

जान्हवी कपूर बॉलीवुड की क्यूट और हिट अभिनेत्री और फेमस स्टार किड हैं। जान्हवी दिवंगत एक्ट्रेस श्री देवी की बेटी हैं।

जान्हवी के ड्रेसिंग सेंस का जलवा

अभिनेत्री इंडियन हो या वेस्टर्न हर ऑउटफिट में कहर ढाती हैं। जान्हवी के ड्रेसिंग सेंस का जलवा सोशल मीडिया पर छाया रहता है।

जान्हवी खूबसूरत साड़ियां

आज हम आपको जान्हवी कपूर के वार्डरोब से उनकी खूबसूरत साड़ियों का कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप त्योहारों के सीजन में पहनकर सबको जला सकती हैं।

गोल्डन लेटेस्ट साड़ी

हाल में डीवा ने इंस्टाग्राम पर गोल्डन कलर की शिमरी वर्क साड़ी में अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया है। जिसमें डीवा बेहद बला की खूबसूरत लग रही हैं।

पिंक शिफॉन साड़ी

इन गर्ल्स इस फेस्टिव सीजन जान्हवी के जैसी सिंपल सोबर शिफॉन साड़ी कट स्लीव्स ब्लाउज से अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं।

सिक्विन साड़ी लुक

आप भी एक्ट्रेस की तरह त्योहारों के सीजन में हॉटनेस का तड़का लगाना चाहती हैं, तो डीवा जैसी सिल्वर सिक्विन साड़ी डीप नेक ब्लाउज लुक परफेक्ट है।

प्लेन ब्लैक साड़ी

अभिनेत्री के जैसी प्लेन ब्लैक साड़ी फ्लोरल प्रिंट लांग ट्यूब ब्लाउज आपके फेस्टिव लुक को खास बना देगा। आप भी जान्हवी की तरह सीधे पल्ले की साड़ी पहन सकती हैं।

सिल्क साड़ी लुक

यदि आपको त्योहारों पर खुद को रॉयल टच देना हैं, तो अभिनेत्री की तरह सिल्क साड़ी बालों में गजरा बन हेयर स्टाइल को पेयर कर सकती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ