यंग गर्ल्स दिखेंगी गजब, पहनें Jasmin जैसे बिना दुपट्टे वाले सूट


By Shradha Upadhyay22, Sep 2024 02:05 PMjagran.com

फेमस टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन

टीवी की फेमस एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन आज पंजाबी फिल्मों में भी नजर आ रही हैं। 13 सितंबर को उनकी फिल्म 'अरदास' सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

इंटरनेट सेंसेशन जैस्मिन

बेहतरीन अदाकारी के साथ डीवा अपने फैशन सेंस को लेकर इंटरनेट पर तहलका मचाए रहती हैं। उनका हर लुक स्टाइलिश होता है।

जैस्मिन भसीन विद आउट दुपट्टा सूट

आज हम आपको जैस्मिन के डिफरेंट बिना दुपट्टे वाले सूट सेट दिखाएंगे। जिन्हें यंग गर्ल्स किसी भी मौके पर पहनकर जलवा दिखा सकती हैं।

वेलवेट पटियाला सूट

अभिनेत्री का पर्पल वेलवेट कढ़ाई वाला पटियाला सूट गॉर्जियस लुक दे रहा है। आप इसे किसी भी पंजाबी वेडिंग में पहनकर जा सकती हैं।

पेंट सूट लुक

यंग गर्ल्स जैस्मिन की तरह पिंक कलर के हाई नेक कुर्ते विद पेंट सेट में स्टाइलिश दिखेंगी। आप इसे कहीं भी कैरी कर सकती हैं।

व्हाइट चूड़ीदार सूट

एक्ट्रेस का ऑल व्हाइट चूड़ीदार सूट बेहद एलिगेंट लुक दे रहा है। ऐसे में व्हाइट लवर्स से कॉपी कर सकते हैं।

प्लेन ग्रीन प्लाजो सूट

कॉलेज गर्ल्स इस तरह के सिंपल प्लाजो सूट सेट स्टाइल कर सकती हैं। इन्हें पहनकर वो एकदम पटाखा कुड़ी नजर आएंगी।

पेप्लम स्टाइल सूट

यदि आपको किसी पंजाबी या किसी भी वेडिंग फंक्शन में जाना है तो आप जैस्मिन के जैसा शिमरी वर्क सूट पहन सकती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ