टीवी इंडस्ट्री की फेमस हसीना श्वेता तिवारी अपने फैशन सेंस को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। 44 साल की उम्र में भी वह एकदम हॉट लगती हैं।
एक्ट्रेस अपने इंडियन आउटफिट के साथ शानदार ब्लाउज पेयर करती हैं। ऐसे में आज हम आपको उनके ब्लाउज डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जिनसे आप भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
एक्ट्रेस ने लहंगा के साथ ब्रालेट ब्लाउज पहना है, जो उनके लुक को हॉट बना रहा है। आप भी इस तरह के ब्लाउज साड़ी या लहंगा के साथ कैरी करें।
अगर आप अपने साड़ी लुक को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो श्वेता तिवारी के जैसा कोल्ड शोल्डर ब्लाउज से आइडिया लें। इस तरह के ब्लाउज लुक पर चार चांद लगा देता है।
आप सिंपल साड़ी लुक में हॉटनेस का तड़का लगाने के लिए बैकलेस ब्लाउज कैरी करें। इस तरह के ब्लाउज 44 प्लस महिलाओं को सेसी लुक देंगे। आप इसे लाइट मेकअप और ज्वेलरी के साथ पेयर करें।
श्वेता का डीप नेक ब्लाउज डिजाइन खास मौकों के लिए एकदम बेस्ट है। यह डिजाइन साड़ी को खूबसूरत और ग्लैमरस लुक देता है।
वी नेक ब्लाउज हमेशा फैशन में रहते हैं। इनको आप साड़ी या फिर लहंगा दोनों के साथ पेयर कर सकती हैं। इस वेडिंग सीजन अपने टेलर से ऐसे ब्लाउज जरूर सिलवाएं।
एक्ट्रेस ने अपने लुक को ग्लैमरस बनाने के लिए नूडल स्ट्रैप ब्लाउज पहना है। आप भी उनके इस लुक से आइडिया लेकर महफिल की जान बना जाएंगी।
फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@shweta.tiwari)