हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, फल हेल्दी डाइट का अहम हिस्सा है, जो हमें सेहतमंद रखते हैं। वहीं, कुछ फलों के बीज भी पौष्टिक गुणों से भरपूर होते हैं।
आज हम आपको कुछ ऐसे ही फलों के बीजों के बारे में विस्तार से बताएंगे, जिनका सेवन करने से आपकी सेहत चकाचक रहेगी। आइए जानें।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, एवोकाडो का बीज एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो आपको हृदय रोग और स्ट्रोक के खतरे से बचा सकता है।
अगर आप डाइट में पपीते के बीज शामिल करते हैं, तो इससे आपका इम्यून सिस्टम मजबूत हो सकता है क्योंकि ये बीज एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं।
संतरे के बीजों को बेकार समझकर फेंकने की गलती न करें। इन बीजों का सेवन करने से आप लंबे समय तक हेल्दी रह सकते हैं। आप इन बीजों को इस्तेमाल स्मूदी या सलाद में कर सकते हैं।
कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि तरबूज के बीज विटामिन-बी, मैग्नीशियम और अमीनो एसिड से भरपूर होते हैं, जो आपके बीपी को कंट्रोल में रखते हैं।
रोजाना शरीफा के बीजों का सेवन करने से न सिर्फ इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, बल्कि ये बीज डायबिटीज में भी किसी रामबाण से कम नहीं है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com