ऑफिस गोइंग गर्ल्स दिखेंगी बॉसी, कॉपी करें Rubina Dilaik के ये आउटफिट्स


By Priyam Kumari14, Feb 2025 10:00 AMjagran.com

फैशन क्वीन Rubina Dilaik

टीवी की फेमस हसीना रुबीना दिलैक कई रियलिटी शोज में नजर आ चुकी हैं। फैशन सेंस की बात करें तो एक्ट्रेस हर लुक में बेहद कातिलाना लगती हैं।

ऑफिस गोइंग गर्ल्स आउटफिट्स

वेस्टर्न हो या फिर इंडियन एक्ट्रेस हर आउटफिट में कमाल लगती हैं। ऐसे में आज हम आपको उनसे ट्रेंडी आउटफिट्स दिखाने जा रहे हैं, जिनसे ऑफिस गोइंग गर्ल्स इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

ब्लेजर विद बॉडीकॉन

एक्ट्रेस ब्लैक कलर के ब्लेजर एंड बॉडीकॉन में बहुत क्लासी और एलिगेंट लग रही हैं। इस तरह की ड्रेस ऑफिस गोइंग गर्ल्स के लिए बेस्ट है।

थाई स्लिट गाउन

ऑफिस में हॉट लुक के लिए थाई स्लिट गाउन को कैरी कर सकती हैं। एक्ट्रेस इस आउटफिट में बहुत कातिलाना लुक दे रही हैं।

प्रिंटेड ड्रेस

अगर आप ऑफिस में स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो इस तरह की प्रिंटेड ड्रेस को ऑप्शन में रखें। इस आउटफिट को पहनकर आप भी ऑफिस में तारीफे बटोर सकती हैं।

कोट और पैंट

ऑफिस इवेंट में बॉसी लुक के लिए कोट और पैंट को ट्राई करें। इस तरह के आउटफिट ऑफिस गर्ल्स के लिए एकदम परफेक्ट है। आप भी रुबीना के इस लुक को कॉपी करें।

प्लेन साड़ी

रुबीना पिंक कलर की प्लेन साड़ी में अप्सरा जैसी लग रही हैं। अगर आप साड़ी स्टाइल करना चाहती हैं, तो उनके इस लुक को रीक्रिएट जरूर करें।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@rubinadilaik)