रवीना टंडन की लाडली बेटी राशा थडानी इन दिनों हर जगह छाई हुई हैं। अगर आप चॉकलेट डे पर सबसे अट्रैक्टिव दिखना चाहती हैं, तो राशा के स्टाइलिश लक्स को ट्राई कर सकती हैं।
राशा ब्लैक कलर के शॉर्ट हॉल्टर नेक ड्रेस में काफी ब्यूटीफुल लग रही हैं। उन्होंने पोनीटेल और हाई हील्स से लुक को कंप्लीट किया है। आप भी इस तरह की ड्रेस को कॉपी करके महफिल की जान बन सकती हैं।
चॉकलेट डे पर पार्टनर के साथ घूमने का प्लान कर रही हैं, तो इस ऑफ शोल्डर टॉप के साथ लूज ट्राउजर को ट्राई करें। इसमें आपका लुक बहुत स्टाइलिश नजर आएगा।
कोड़ी वर्क वाली मिनी स्कर्ट, क्रॉप टॉप और शॉर्ट श्रग में एक्ट्रेस काफी हॉट दिखाई दे रही हैं। यंग गर्ल्स पर इस तरह की ड्रेस खूब जचती हैं।
अगर आप ऑफिस इवेंट पर बॉसी लुक पाना चाहती हैं, तो राशा जैसा स्टाइलिश जंपसूट लुक को रीक्रिएट करें। इसमें आप क्लासी और एलिगेंट लुक देंगी।
अगर आप डेट पर जाने के लिए साड़ी सर्च कर रही हैं, तो एक्ट्रेस की तरह ही गोल्डन सीक्विन साड़ी को पहनना न भूलें। यह आपके लुक को खूबसूरत बना देगा।
अपने लुक में हॉटनेस का डबल डोज लगाने के लिए इस कट आउट ड्रेस को चुनें। एक्ट्रेस की ये ड्रेस आपके लुक को पर चार चांद लगा देगी।
फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@rashathadani)