जब होंठों में कालापन आ जाए, तो इस स्थिति को हाइपरपिग्मेंटेशन कहा जाता है। काले होंठ किसी भी उम्र के व्यक्ति के हो सकते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि आखिर होंठों का रंग काला क्यों पड़ जाता है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें। ताकि आपको भी जानकारी हो सकें।
कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि अगर आप धूम्रपान करते हैं, तो इससे आपके होंठ काले हो सकते हैं। ऐसे में जितना जल्द हो सके ये आदत छोड़ दें।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, एक्सपायर्ड या सस्ती लिपस्टिक का इस्तेमाल करने से भी होंठ काले हो सकते हैं क्योंकि इसमें मौजूद केमिकल होंठों को काला बनाने का काम करते हैं।
अगर आप पर्याप्त मात्रा में पानी न पिएं, तो इससे आपके होंठ काले हो सकते हैं। इससे आपको होंठ फट भी सकते हैं। हमेशा भरपूर मात्रा में पानी पिएं।
होंठों को समय-समय पर एक्सफोलिएट करते रहना जरूरी है, वरना डेड स्किन की लेयर जमा होती जाती है, जिसकी वजह से होंठ काले नजर आने लगते हैं।
होंठों को एक्सफोलिएट करने के लिए आप घर में ही नींबू, चीनी का स्क्रब बना सकते हैं और उसे अपने होंठों पर लगा सकते हैं। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com