टीवी से लेकर इंस्टाग्राम तक, श्वेता तिवारी का प्रभाव आम लोगों को बेहद ही लुभाता है। यहां तक कि जब बात उनके स्टाइल की आती है, तब उनका कोई जवाब नहीं। उनकी लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट अपने आप में काफी कुछ बयां करती है। शादियों के सीजन की शुरुआत से पहले ही एक्ट्रेस साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कई डिजाइनर साड़ियों के साथ फोटो पोस्ट की हैं, जिन्हें कॉपी कर के आप एकदम अप्सरा लगेंगी।
श्वेता तिवारी टमाटर-लाल रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, जिसमें फूलों का एप्लिक वर्क के साथ-साथ रफल्स और गोल्डन सेक्विन से बने बॉर्डर हैं। उन्होंने इस लुक को ब्रास्लेट, झुमके, रेड शोल्डर कट वाली ब्लाउज के साथ पूरा किया है।
पेस्टल पिंक कलर की प्री-ड्रेप्ड साड़ी में पार्टी फीवर साफ झलक रहा है। यहां उन्होंने साड़ी के बॉर्डर से मैच करने के लिए हैवी एम्बेलिश्ड सिल्वर ब्लाउज के साथ पेयर किया है। भले ही ऑफ-शोल्डर ब्लाउज उनके पूरे आउटफिट को ग्लैमरस टच देता है, लेकिन उन्होंने थोड़ी और चमक के लिए मिनिमम ज्वैलरी का ऑप्शन चुना है। ड्रॉप इयररिंग्स और ब्रेसलेट के साथ उन्होंने इस लुक को पूरा किया है।
श्वेता तिवारी एथनिक स्टाइल में बेहद ही खूबसूरत लगती हैं। यहां उन्होंने कढ़ाई वाले ब्लाउज के साथ कायशा होलोग्राफिक साड़ी चुनी हैं। मिनिमल मेकअप और स्टड वाले नेकलेस के साथ उन्होंने इस लुक को पूरा किया है।
शादियों के मौसम में काली साड़ी वैसी ही है जैसी रेड कार्पेट पर काली ड्रेस। श्वेता तिवारी ने काली सीक्विन वाली साड़ी पहनी है। साड़ी बेहद ही शाइनी मटेरियल की है, जो न चाहते हुए भी लोगों की नजर अपनी ओर खींच रही हैं।
श्वेता तिवारी ने हल्की कढ़ाई वाली बैंगनी रंग की साड़ी पहनी है, जिसमें छोटे-छोटे सेक्विन के काम किया गया है। उन्होंने इसे लटकन और एक चमकीले लाल रंग के क्रॉप्ड ब्लाउज के साथ पेयर किया है। श्वेता ने मैचिंग झुमके, चोकर नेकलेस और बैंगनी रंग के कंगन पहने हैं।
अगर आप सिंपल और एस्थेटिक साड़ी की तलाश में हैं, तो इस ऑप्शन को एक बार जरूर ट्राई करें। श्वेता तिवारी ने नीली साड़ी पहनी है, जिस पर सुनहरे रंग की एंब्रॉयडरी की हुई है। साड़ी की गोल्डन बोडर इसकी खूबसूरती पर चार-चांद लगा रहे हैं।
शादी-पार्टी में आप इन साड़ियों के साथ ग्लैमरस लुक पा सकती हैं। स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagran के साथ