बासी मुंह ये 2 पत्ते चबाने से दूध जैसे चमकेंगे दांत


By Farhan Khan09, Nov 2024 11:50 AMjagran.com

दांतों को साफ करते रहना चाहिए

नियमित तौर पर दांतों को साफ करते रहना चाहिए क्योंकि ऐसा न करने से दांतों से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। जिनमें दांतों का पीलापन भी शामिल है।

चबाएं इस पौधे की पत्तियां

अगर आप भी दांतों के पीलेपन की समस्या से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में इस पौधे की पत्तियों को बासी मुंह चबाने से दांत दूध जैसे चमक सकते हैं।

औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी

हम आपको तुलसी के बारे में बता रहे हैं। भारत में तुलसी की पूजा की जाती है। इसके साथ यह औषधीय गुणों से भरपूर होती है।

पायरिया या मुंह की अन्य समस्याओं से निजात

तुलसी में कुछ ऐसे एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं, जो पायरिया या मुंह की अन्य समस्याओं से निजात दिलाने में किसी रामबाण से कम नहीं है।

तुलसी के 2 पत्ते चबाएं

दांतों के पीलेपन से निजात के लिए आप बासी मुंह तुलसी के 2 पत्ते चबा सकते हैं। कुछ दिनों बाद आपके दांत दूध जैसे चमकने लगेंगे।

तुलसी के पत्ते दांतों पर लगाएं

इसके अलावा तुलसी के कुछ पत्तों को बारीक पीस लें और उस पाउडर से दांतों की सफाई करें। इससे भी दांतों का पीलापन धीरे-धीरे गायब होने लगेगा।

नीम के पत्ते चबाएं

आप नीम के पत्तों को भी चबा सकते हैं क्योंकि इसमें शक्तिशाली जीवाणुरोधी गुण होते हैं, जो ओरल हेल्थ को बेहतर बनाते हैं।

अनार के पत्ते

अनार के पत्ते भी दांतों के पीलेपन से निजात के लिए कम रामबाण नहीं है। आप इसके पत्तों को काली मिर्च के साथ चबा सकते हैं।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com