गर्मियों में कंफर्टेबल लुक पाने के लिए पहनें Shweta Tiwari जैसे सूट


By Akanksha Jain19, Jun 2024 10:51 AMjagran.com

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी

टीवी इंडस्ट्री की फेमस और स्टाइलिश एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने कई शानदार टीवी सीरियल में काम किया है। एक्ट्रेस ने सबसे ज्यादा प्रेरणा के नाम से पॉपुलैरिटी हासिल की है।

श्वेता तिवारी का सूट कलेक्शन

वेस्टर्न से लेकर इंडियन तक श्वेता तिवारी के पास हर तरह के सूट का शानदार कलेक्शन है। आज हम आपको उनके सूट लुक्स दिखाने जा रहे हैं।

गर्मियों में पाएं कंफर्टेबल लुक

गर्मियों में अगर आप कंफर्टेबल लुक पाना चाहती हैं तो आप श्वेता तिवारी के इन सूट लुक्स को स्टाइल कर सकती हैं।

श्वेता तिवारी का लेटेस्ट लुक

श्वेता तिवारी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने ब्लू कलर के सूट में अपना लुक शेयर किया, जिसमें फ्लावर प्रिंट किया गया है।

मिरर वर्क सूट लुक

मिरर वर्क आउटफिट्स भी फिलहाल काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रहे हैं। आप भी श्वेता तिवारी की तरह ही येलो शरारा पैटर्न सूट को स्टाइल कर सकती हैं।

आलिया कट सूट डिजाइन

आलिया कट सूट भी ट्रेंड में हैं। यंग गर्ल्स से लेकर शादीशुदा लड़कियां भी आलिया कट सूट को स्टाइल कर सकती हैं।

हैवी वर्क सूट लुक

अगर आप हैवी वर्क सूट की तलाश में हैं तो आप श्वेता तिवारी की तरह ही हैवी वर्क सूट कैरी कर सकती हैं।

प्लेन सूट डिजाइन

अगर आप सिंपल सूट की तलाश में हैं तो आप इस तरह के सूट को स्टाइल करें। ऑफ व्हाइट सूट के साथ एक्ट्रेस ने पर्पल चुन्नी पेयर की है। 

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ