गर्मियों में ऑफिस के लिए बेस्ट हैं Shweta Tiwari की चिकन कुर्तियां


By Shradha Upadhyay03, Apr 2024 02:45 PMjagran.com

फेमस टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी

श्वेता तिवारी टीवी जगत की फेमस अभिनेत्री हैं। जो कि सीरीज और फिल्मों में भी एंट्री मार चुकी हैं। अभिनेत्री प्रेरणा के किरदार से काफी पॉपुलर हुई।

श्वेता तिवारी उम्र को मात

43 साल की उम्र में एक्ट्रेस की फिटनेस और ग्लैमरस अंदाज को देखकर कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है। अपनी हॉटनेस से डीवा सेंसेशन बनी रहती हैं।

श्वेता तिवारी इंडियन लुक का जलवा

वही अभिनेत्री वेस्टर्न के साथ इंडियन लुक में भी बेहद खूबसूरत लगती हैं। उनके सूट और साड़ी का अंदाज बेहद यूनिक होता है।

श्वेता तिवारी चिकनकारी कुर्तियां

आज हम आपको एक्ट्रेस का चिकनकारी कुर्ती कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिसे आप गर्मियों के मौसम में ऑफिस पहनकर जा सकती हैं।

पिंक कुर्ती

इस लाइट पिंक कलर की चिकनकारी कुर्ती में एक्ट्रेस काफी प्रिटी लग रही हैं। इसे आप जींस और लेगिंग किसी के भी साथ पेयर कर सकती हैं।

व्हाइट कुर्ती

गर्मियों में लाइट कलर काफी कूल लगते हैं। ऐसे में आप श्वेता तिवारी की व्हाइट चिकन कुर्ती और पेंट लुक को कॉपी कर सकती हैं।

पर्पल कलर

इस तरह के लेवेंडर कलर इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं। ऐसे में अभिनेत्री की पर्पल मिरर वर्क चिकनकारी कुर्ती आपके लुक में चार चांद लगा देगी।

ग्रीन कुर्ती

इस तरह की ग्रीन शिफॉन कुर्ती भी समर में ऑफिस के लिए बेस्ट रहती हैं। ऐसे में आप इसे भी कैरी कर सकती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ