हैवी ब्रेस्‍ट पर खूब जचेंगे Shweta Tiwari जैसे ब्लाउज


By Priyam Kumari18, Mar 2025 06:00 PMjagran.com

फैशन क्वीन Shweta Tiwari

बॉलीवुड की हॉटनेस क्वीन श्वेता तिवारी अपनी बढ़ती उम्र में भी काफी हसीन और जवां लगती हैं। वह अपनी दिलकश अदाओं से फैंस के दिलों पर राज करती हैं।

Shweta Tiwari के ब्लाउज

श्वेता तिवारी फैशन सेंस के मामले में यंग एक्ट्रेसेज को टक्कर देती हैं। ऐसे में हम आपको उनके हॉट ब्लाउज डिजाइन दिखाएंगे, जिन्हें आप हैवी ब्रेस्ट के लिए आइडियाज ले सकती हैं।

कोल्ड शोल्डर ब्लाउज

सिंपल साड़ी को मॉडर्न टच देने के लिए एक्ट्रेस के जैसे कोल्ड शोल्डर ब्लाउज से इंस्पिरेशन लें। यह आपके लुक को स्टाइलिश और गॉर्जियस बना देगा।

डीप नेक ब्लाउज

साड़ी ब्लाउज में क्लीवेज फ्लॉन्ट करना चाहती हैं, तो श्वेता की तरह ही डीप नेक ब्लाउज ट्राई करें। ऐसे ब्लाउज हैवी ब्रेस्ट को परफेक्ट शेप देती हैं।

कोर्सेट ब्लाउज

अगर आप साड़ी में पेट छुपाना चाहती हैं, तो इस तरह के कोर्सेट ब्लाउज पहनें। श्वेता तिवारी का यह लुक आप ऑफिस या पार्टी में ट्राई करें।

नूडल स्ट्रैप ब्लाउज

घर के किसी फंक्शन में लहंगा या साड़ी वियर कर रही हैं और लुक को ग्लैमरस बनाना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस का ये लुक रीक्रिएट करें। उन्होंने नूडल स्ट्रैप ब्लाउज कैरी किया है, जो उनके लुक को हॉट बना रहा है।

ब्रालेट ब्लाउज

इन दिनों महिलाएं लहंगा के साथ ब्रालेट ब्लाउज पहनना काफी पसंद करती हैं। ऐसे में आप भी एक्ट्रेस के इस लुक से आइडिया लें।

वी नेक ब्लाउज

वी नेक ब्लाउज डिजाइन हर एथनिक आउटफिट पर खूब जचती हैं। ऐसे ब्लाउज हैवी ब्रेस्ट के लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन है।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@shweta.tiwari)