श्वेता तिवारी टीवी इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री हैं। जो कि भोजपुरी सिनेमा में भी अपना जलवा दिखा चुकी हैं।
43 साल की उम्र में एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती और फिटनेस से उम्र को मात देती नजर आती हैं। डीवा का हर लुक बेहद गॉर्जियस होता है।
आज हम आपको श्वेता के हॉट साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप पहनकर हुस्न की परी दिखेंगी।
हाल में अभिनेत्री ने आयरा खान के वेडिंग रिसेप्शन में ब्लैक कलर की प्लेन रफल साड़ी और ट्यूब ब्लाउज में कहर ढाया। इसके साथ उन्होंने ग्रीन स्टोन नेकपीस से अपने लुक में चार चांद लगाया।
इस फोटो में आप श्वेता तिवारी का पिंक कलर की शाइनी फ्रंट स्लिट साड़ी विद बेल्ट में स्टाइलिश अंदाज देख सकते हैं।
ग्रीन सेक्विन साड़ी के साथ डीवा का स्क्वेयर बेक ब्लाउज काफी हॉट लुक दे रहा है। ये स्लिम गर्ल्स के लुक में चार चांद लगा देगा।
रेड कलर की प्लेन फ्रिल साड़ी के साथ कंट्रास्ट हेवी वर्क ब्लैक ब्लाउज लुक काफी सूट कर रहा है। आप भी इससे आइडिया ले सकती हैं।
श्वेता सिंपल लुक में भी कहर ढाती हैं। ऐसे में आप उनका येलो प्लेन साड़ी के साथ डीपनैक ब्लाउज में सिज़लिंग लुक देख सकते हैं।