शुक्रवार को करें ये खास उपाय, पैसों की तंगी से मिलेगा छुटकारा


By Abhishek Pandey02, Feb 2023 11:43 AMjagran.com

शुक्रवार का दिन

हिंदू पंचांग के अनुसार शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है।

ज्योतिष शास्त्र

धन-वैभव, ऐश्वर्य की देवी मानी जाने वाली मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करने के साथ कुछ ज्योतिष संबंधी उपाय करना लाभकारी होता है।

शुक्र ग्रह

इसके अतिरिक्त शुक्रवार का दिन शुक्र ग्रह से संबंधित होता है। ऐसे में कुछ उपाय करके मां लक्ष्मी और शुक्र को खुश कर सकते हैं।

कमल का फूल चढ़ाएं

शुक्रवार के दिन सफेद कपड़े को धारण कर मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए और उन्हें फूल अर्पित करनी चाहिए।

नीम के पेड़ पर चढ़ाएं जल

नीम के पेड़ को मां दुर्गा का रुप माना जाता है, साथ ही यह ग्रह दोष से भी निजात दिलाता है। इसलिए शुक्रवार के दिन नीम के पेड़ पर जल अर्पित करें।

सफेद चीजों को करें दान

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने के बाद सफेद रंग की चीजों का दान करें।

चीनी का उपाय

यदि आपके काम में अड़चन आ रही है, तो मां लक्ष्मी की पूजा करने के साथ काली चींटियों को चीनी खिलाएं।