शुभमन गिल ने छठा शतक लगाकर बनाए ये शानदार रिकॉर्ड


By Amrendra Kumar Yadav25, Sep 2023 03:19 PMjagran.com

शुभमन गिल

शुभमन गिल इन दिनों बेहतरीन फॉर्म में हैं। आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में शुभमन गिल ने शतकीय पारी खेली। यह गिल के अंतर्राष्ट्रीय करियर का छठा शतक है।

104 रन

गिल ने इस पारी में 6 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 104 रन बनाए। इसके साथ ही गिल ने कई शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किए।

सबसे कम पारियों में 6 सेंचुरी

शुभमन गिल सबसे कम पारियों में 6 वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। गिल ने महज 35 पारियों में यह कारनामा कर दिखाया। वहीं धवन ने रिकॉर्ड 46 पारियों में, के एल राहुल ने 53 और विराट कोहली ने 61 पारियों में यह रिकॉर्ड कायम किया था।

24 की उम्र में 9 सेंचुरी

इसी के साथ शुभमन ने 24 की उम्र में 9 सेंचुरी लगाकर कई दिग्गज खिलाड़ियों जैसे वीरेंद्र सहवाग, रवि शास्त्री और युवराज सिंह की बराबरी कर ली है। वहीं इस उम्र में कोहली ने 21 और सचिन तेंदुलकर ने 30 शतक बना लिए थे।

इस साल सबसे ज्यादा शतक

शुभमन गिल इस साल सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले प्लेयर बन गए हैं। गिल के नाम इस साल 7 शतक, कोहली के नाम 5 शतक हैं।

संयुक्त रूप से 5 वें स्थान पर गिल

वहीं सबसे तेज 6 शतक लगाने वालों में इमाम उल हक शीर्ष पर हैं, जिन्होंने 21 पारियों में यह कारनामा किया। उपुल थरंगा ने 29 व बाबर आजम ने 32 पारियों में यह मुकाम हासिल किया।

घरेलू मैदान पर सबसे बड़ी साझेदारी

आस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू मैदान पर गिल और श्रेयस अय्यर की यह सबसे बड़ी साझेदारी है। दोनों में दूसरे विकेट के लिए 200 रनों की साझेदारी की। इससे पहले सचिन और लक्ष्मण ने साल 2001 मेें इंदौर के मैदान पर 199 रनों की साझेदारी की थी।

विश्व कप में ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद

शुभमन गिल इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि विश्व कप में भी गिल का ऐसा ही प्रदर्शन जारी रहेगा, जो भारत के लिए बहुत अच्छा होगा।

पढ़ते रहें

स्पोर्ट्स और क्रिकेट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com