यंग गर्ल पर जचेंगी श्रुतिका अर्जुन की ये डिजाइनर साड़ियां


By Akanksha Jain17, Nov 2024 11:32 AMjagran.com

श्रुतिका अर्जुन

श्रुतिका अर्जुन एक इंडियन टेलीविजन पर्सनैलिटी है, जो  इन दिनों बिग बॉस 18 में धमाल मचा रही हैं।  गेम खेलने का उनका अंदाज लोगों को बेहद ही पसंद आ रहा है। एक अच्छी अभिनेत्री होने के साथ-साथ वे एक फैशन आइकन भी है। उनके फैशनेबल ट्रेंडी लुक्स लोगों को बेहद ही लुभाते हैं। खासकर बात अगर उनकी साड़ियों की डिजाइन की करें तो, वे बहुत ही यूनिक होते हैं। आज हम उनकी कुछ डिजाइनर साड़ी लुक्स आपके लिए लेकर आए हैं, जिसे पहनने के बाद आपकी पूरी पर्सनैलिटी बदल जाएगी।

ऑरेंज साड़ी

ऑर्गेंजा साड़ी अभी काफी डिमांड में है। यहां श्रुतिका ने ऑरेंज कलर की ऑर्गेंजा साड़ी पर लाइट ब्लू कलर का ब्लाउज कैरी किया है, जो इसे बेहद ही अनोखा लुक दे रहा है। उन्होंने इस लुक को ऑरेंज कलर के छोटे से बुंदे और नोज पिन के साथ पूरा किया है।

साउथ इंडियन लुक

अगर आप कुछ साउथ इंडियन लुक ट्राई करना चाहती हैं, तो यह बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यहा श्रुतिका ने दो शेड वाली साड़ी पहनी है। साड़ी ग्रीन और ऑरेंज कलर की है, जिसका गोल्डन बॉडर उसकी सुंदरता को बढ़ा रहा है। मरून ब्लाउज, कानों में झुमके और गुथे हुए बालों के साथ श्रुतिका इस साड़ी में बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं।

ग्रीन-ब्लैक साड़ी

ग्रीन-ब्लैक शेड वाली साड़ी में श्रुतिका बेहद ही प्यारी लग रही है। यह डबल कलर साड़ी है, जिसके बॉडर और आंचल पर गोल्डन कलर से काम किया गया है। इस साड़ी पर उन्होंने ऑक्सिडाइज जूलरी पहनी है, जो उनकी खूबसूरती में चार-चांद लगा रहे हैं।

ब्राउन साड़ी

श्रुतिका ने ब्राउन कलर की प्लेन साड़ी कैरी किया है, जिसके पूरे किनारों पर मिरर वर्क हैं। इस पर उन्होंने येलो-वाइट प्रिंट वाली फुल स्लीव्स ब्लाउज पहनी है।

बैंगनी साड़ी

श्रुतिका पर साड़ियां बहुत ही अच्छी लगती हैं। यहां उन्होंने बैंगनी रंग की प्लेन साड़ी पहनी है, जिसके ऊपर छोटे-छोटे बुंदे बनें हैं। साड़ी का बॉर्डर गोल्डन रंग का है, जिस पर उन्होंने ऑरेंज कलर की वी नेक ब्लाउज कैरी की है।

ब्लैक शिफॉन साड़ी

श्रुतिका ने बेहद ही सिंपल ब्लैक शिफॉन साड़ी कैरी किया है। इस पूरी प्लेन साड़ी के आंचल पर केवल एक फ्लावर प्रिंट किया हुआ है, जो इसे यूनिक लुक दे रहा है।  यंग गर्ल पर यह साड़ी बेहद ही जचेंगी।

आप भी श्रुतिका के इन सिंपल और एलिगेंट लुक को कैरी कर सकती हैं।  स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagran के साथ