अट्रैक्टिव लुक देंगे Shruti Haasan के ये स्टाइलिश ब्लाउज डिजाइन


By Priyam Kumari02, Dec 2024 11:17 AMjagran.com

श्रुति हासन की बोल्ड अदाएं

बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस श्रुति हासन अपनी अदाओं से फैंस का मन मोह लेती हैं। उन्होंने साउथ की कई फिल्मों में भी काम किया है। वहीं, वह अपने हर लुक से फैंस के दिलों पर छाई रहती हैं।

श्रुति हासन के ब्लाउज डिजाइन

वेस्टर्न हो या फिर इंडियन एक्ट्रेस हर लुक में कहर बरसाती हैं। उनके पास आउटफिट्स का शानदार कलेक्शन है। आज हम आपको श्रुति हासन के स्टाइलिश ब्लाउज दिखाएंगे, जिनसे आप भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

स्लीवलेस ब्लाउज

आप किसी फंक्शन के लिए स्टाइलिश ब्लाउज कैरी करना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस के इस लुक से आइडिया ले सकती हैं। श्रुति ने सिल्वर कलर का स्लीवलेस वी नेक ब्लाउज पहना है, जो काफी काफी क्लासी लुक दे रहा है।

हाई नेक ब्लाउज

साड़ी के साथ मॉर्डन लुक पाना चाहती हैं, तो साड़ी के साथ हाई नेक फुल स्लीव्स ब्लाउज ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के ब्लाउज काफी शानदार लगते हैं।

स्ट्रैप ब्लाउज

अगर आप साड़ी को स्टाइलिश लुक देना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस के इस ब्लाउज डिजाइन को कॉपी करना ना भूलें। स्वीटहार्ट नेकलाइन स्ट्रैप ब्लाउज में एक्ट्रेस गॉर्जियस लग रही हैं।

बीड वर्क ब्लाउज

नाईट पार्टी के लिए ब्लाउज डिजाइन सर्च कर रही हैं, तो श्रुति हासन का ये स्टाइलिश ब्लाउज एक बार जरूर ट्राई करें। उन्होंने गोल्डन कलर के बॉर्डर साड़ी के साथ बीड वर्क ब्लाउज कैरी किया है, जो काफी सेसी लुक दे रहा है।

ऑफ शोल्डर ब्लाउज

एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर की साड़ी के साथ ऑफ शोल्डर ब्लाउज कैरी किया है, जिसमें वह काफी स्टाइलिश और हॉट लग रही हैं। आप भी इस तरह के ब्लाउज  को ऑप्शन में रख सकती हैं।

फुल स्लीव्स ब्लाउज

साड़ी के साथ क्लासी और स्टनिंग लुक के लिए आप फुल स्लीव्स ब्लाउज पेयर कर सकती हैं। इस तरह के ब्लाउज डिजाइन शादी या पार्टी में पहन सकती हैं।

ओपन स्लीव्स ब्लाउज

एक्ट्रेस ने साड़ी के साथ ओपन स्लीव्स ब्लाउज कैरी किया है, जिसमें वह कूल और स्टाइलिश नजर आ रही हैं। आप भी इस तरह के ब्लाउज से आइडिया ले सकती हैं।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। Image Credit: Instagram (@shrutzhaasan)